रामनगर चौकी प्रभारी व समाजसेवियों ने किया वृक्षारोपण नीम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
प्रयागराज : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय, उनके हमराहियों तथा समाजसेवी मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से नीम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया।चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी से बचाव के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीम का पेड़ वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। यदि हर व्यक्ति एक-एक पेड़ लगाए तो क्षेत्र का पर्यावरण काफी बेहतर हो सकता है।समाजसेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता मिलकर इस तरह के कार्य करेंगी तो निश्चित रूप से क्षेत्र हरा-भरा और स्वच्छ बनेगा। पेड़ ही मानव जीवन की रक्षा करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराते हैं।
रिपोर्टर : बुधसेन
No Previous Comments found.