गुरु पूर्णिमा महर्षि महेश योगी आश्रम में वैदिक विधिविधान से संपन्नl गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता-महापौर
प्रयागराज : गुरु पूर्णिमा महर्षि महेश योगी आश्रम में वैदिक विधिविधान गुरु पूजन किया। मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है महर्षि महेश योगी ने अपने वैदिक पंडितों को द्वारा भारतीय संस्कृति,धार्मिक अनुष्ठान को विश्वपटलपर रखा। जिससे भारतीय संस्कृति सभ्यता सनातन को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,आश्रम प्रभारी बसंत दास ने आए हुए मुख्य अतिथि,अति विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण,अंगवस्त्रम,प्रसाद भेेटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र महाराज ने किया।
रिपोर्टर : डी के मिश्रा
No Previous Comments found.