धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

प्रयागराज : आदियोगेश्वर योगशाला टीम के द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया, प्रात:काल मे ही सभी योग सदस्य योगशाला में एकत्रित हुए,और योग गुरु डॉ दीप्ति योगेश्वर का टीका एवं आरती कर माला एवं फूलो से स्वागत किया, सभी ने गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया एवं गुरु पुजन के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया, गुरु वन्दना गीत गायें, एवं गुरु के प्रति अपने विचार व्यक्त किए अन्त में डॉ दीप्ति योगेश्वर ने सभी को निरोगी,काया और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया, डॉ दीप्ति योगेश्वर ने बताया कि आदियोगेश्वर योगशाला आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है जिसमे आनलाईन और आफलाइन जुड़कर सैकड़ो लोग योग का लाभ ले रहे है, उन्होंने सनातन में प्रत्येक त्योहार को स्वास्थ्य के वैज्ञानिक तथ्य से जोड़ा,फिर चाहे गुरु पूर्णिमा में गुरु के प्रति आभार हो या सावन में प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना हो|कार्यक्रम में राकेश मल्होत्रा, बी.एल.सोनकर, मनोज,विजय दीक्षित, गोपाल, गुंजन, कामिनी, नामिता, सुनीता, स्वाती, गीतांजलि,रिंकू,मंजू शशि, रोहित, प्रवीन, मनीष, ममता,अंजना,जयश्री, पुर्णिमा,विनय संदीप, पन्ना लाल एवं आदियोगेश्वर के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे

रिपोर्टर : डी के मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.