सपा कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज : मे विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पैदल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। 263 विधानसभा क्षेत्र से सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारीख अनवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च बालसन चौराहा होते हुए जिला कचहरी पहुंचा। हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़े। प्रदर्शन के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए। मार्च में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। जिला कचहरी पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए नजर आ रहे हैं।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.