मेजा के समाजसेवी राजू भैया ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में की सहभागिता

प्रयागराज : मेजा विधानसभा क्षेत्र के उरूवा ब्लाक के कुंवर पट्टी निवासी समाजसेवी इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध एकजुट होकर आज प्रयागराज में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागिता की।

इस पदयात्रा में उन्होंने अपने मेजा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलकर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

राजू भैया ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि मेजा की जनता हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोकतंत्र बचाने का नारा लगाया। 

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.