प्रीतम ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्या बॉलीवुड म्यूजिक से लेने वाले हैं ब्रेक?
अरिजीत सिंह के कथित प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की चर्चा के बीच अब म्यूजिक कंपोजर प्रीतम को लेकर भी सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। वजह है उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वे भी बॉलीवुड म्यूजिक से दूरी बनाने जा रहे हैं।
14 जून को अपने 55वें जन्मदिन पर प्रीतम ने सोशल मीडिया पर कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि सभी शुभकामनाओं के लिए वह आभारी हैं और हर किसी को व्यक्तिगत रूप से जवाब न दे पाने के बावजूद वह दिल से धन्यवाद दे रहे हैं।
पोस्ट के अगले हिस्से में उन्होंने इशारों-इशारों में अपने करियर के एक नए चरण की बात की। प्रीतम ने संकेत दिया कि उन्होंने अब कुछ समय अपने लिए निकालने का फैसला किया है, ताकि वे जिंदगी को एक नए तरीके से जी सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे उन कामों को पूरा करना चाहते हैं, जिन्हें अब तक टालते आए हैं, और कुछ नए अनुभवों की ओर बढ़ना चाहते हैं।
उनके इस “नए सफर” वाले बयान के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं वे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक या संन्यास की ओर तो नहीं बढ़ रहे हैं।
No Previous Comments found.