प्रेमनगर कस्बे में मौत को दावत दे रहे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रेमनगर / फतेहपुर। जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेम नगर कस्बा में सड़क किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को खुली दावत दे रहे हैं। जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। इन्ही गड्ढों में पानी भरे होने के कारण राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम नगर कस्बा की मुख्य सड़क के दोनों किनारे कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। आए दिन बाइक सवार, साइकिल सवार और ई-रिक्शा इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय खतरा और भी बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों की माने तो  इन गड्ढों की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं।स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग  से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

रिपोर्टर - मोहम्मद अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.