परीक्षा पे चर्चा में पीएम का बड़ा संदेश: रोज़मर्रा की चीज़ों में भी अपनाएं स्वदेशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) के ज़रिए एक बार फिर देशभर के छात्रों से संवाद कर रहे हैं। साल 2026 में हुए PPC के 9वें संस्करण में पीएम ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने, पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने और सीखने को आसान बनाने के कई अहम मंत्र दिए।

तस्वीर में एक बच्चा पीएम मोदी को असम का गमोछा पहनाता दिखा।

पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए छात्रों से इस कार्यक्रम को देखने की अपील की। उन्होंने लिखा कि इस बार परीक्षा पे चर्चा में बेहद रोचक विषयों पर बात हुई है खासतौर पर तनाव-मुक्त रहने, सीखने पर ध्यान देने और कई जरूरी पहलुओं पर। पीएम ने यह भी कहा कि यह मंच उन्हें हमेशा पसंद रहा है, क्योंकि यहां उन्हें देश के कोने-कोने से आए प्रतिभाशाली छात्रों से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है .पीएम मोदी अलग-अलग स्थानों पर छात्रों के सवालों के जवाब देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) के छात्रों से सीधा संवाद किया।

तस्वीर में पीएम मोदी छात्रों की बनाई पेंटिंग्स देखते नजर आ रहे हैं।

इस बार परीक्षा पे चर्चा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। PPC के 9वें संस्करण में 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 2.26 करोड़ अतिरिक्त लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर इसे एक रिकॉर्ड तोड़ आयोजन बना दिया।

27 जनवरी को पीएम मोदी की 5 राज्यों के बच्चों से बातचीत का वीडियो ट्रेलर जारी हुआ था। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.