मैं बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थी…’ प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, हॉलीवुड जाने पर तोड़ी चुप्पी

देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बनीं प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कभी बॉलीवुड छोड़ने का प्लान नहीं बनाया था? हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने दिल की बात साझा की और बताया कि आखिर क्यों उन्हें हिंदी सिनेमा से बाहर कदम रखना पड़ा.

बॉलीवुड से दूरी… मजबूरी या नया मौका?

एक दिए गए  इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं. जब वह हिंदी फिल्मों में अपने करियर के पीक पर थीं, तब उन्हें लगा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर वह सीमित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे मौके तलाशने के लिए “धकेला” गया जो उनके लिए एक्साइटिंग और चैलेंजिंग हों. इसी तलाश ने उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत की. प्रियंका ने यह भी माना कि बीते 12 साल आसान नहीं थे.हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन आज उन्हें लगता है कि वह उस मुकाम पर हैं जहां वह बेहतरीन और दमदार प्रोजेक्ट्स चुन सकती हैं.

दोनों इंडस्ट्री में काम करना है खास

प्रियंका का कहना है कि उन्हें अपनी इंडियन फिल्में बेहद पसंद हैं और वह दोनों इंडस्ट्री में काम करने का आनंद लेती हैं. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी बॉलीवुड और हॉलीवुड में से किसी एक को नहीं चुना. उनके मुताबिक दोनों जगह का कल्चर अलग है, काम करने का तरीका अलग है, लेकिन अब उनका दिमाग दोनों स्टाइल में काम करने का आदी हो चुका है.

हॉलीवुड में दमदार सफर

साल 2012 में म्यूजिक करियर से इंटरनेशनल एंट्री लेने के बाद प्रियंका ने टीवी शो Quantico से वेस्ट में एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद वह Baywatch और The Matrix Resurrections जैसी फिल्मों में नजर आईं. हाल ही में वह वेब सीरीज़ Citadel में दिखाई दीं और अब उनकी फिल्म The Bluff 25 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है.

बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी

इतना ही नहीं, प्रियंका करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं.वह निर्देशक एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में होंगे. यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. देसी गर्ल का ये सफर साफ बताता है, सपने बड़े हों तो सरहदें छोटी पड़ जाती हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.