प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में मनाई देसी दीवाली, मेन्यू में भारतीय स्वाद और ग्लोबल फ्यूजन का जादू

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी ने भारतीय परंपरा और आधुनिक ग्लोबल अंदाज का बेजोड़ संगम पेश किया। बॉलीवुड स्टार ने अपने मेहमानों के लिए ऐसा मेन्यू तैयार करवाया, जिसमें देसी स्ट्रीट फूड को विदेशी प्रेजेंटेशन के साथ पेश किया गया, जिसे सभी ने बेहद पसंद किया।

कैसा था पार्टी का अनुभव?

प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भी अपने देसी अंदाज को कायम रखा। न्यूयॉर्क में आयोजित इस दीवाली पार्टी का आयोजन फेमस शेफ प्रिया वंदा चौहान ने किया। सोशल मीडिया पर शेफ ने मेन्यू की झलकियां शेयर कीं, जिसने फैंस और मेहमानों का दिल जीत लिया।

स्टार्टर: भारतीय स्ट्रीट फूड का तड़का

पार्टी की शुरुआत हुई टेस्टी स्टार्टर से, जिनमें शामिल थे:

मिनी काठी रोल्स

चिकन नगेट्स विद देसी डिप

बॉम्बे सैंडविच विद गूई चीज़

मसाला फ्राइज

पापड़ी चाट

भेल पुरी

चिली पनीर बाइट्स

इन डिशेज ने मेहमानों को मुंबई और दिल्ली की गलियों की याद दिलाई।

मेन कोर्स: बच्चों और बड़ों के लिए फ्यूजन डिशेज

मेन कोर्स को दो हिस्सों में बांटा गया:

बच्चों के लिए:

मैक एंड चीज कप्स

मिनी पास्ता बोल्स

बटर चिकन स्लाइडर्स

वेजी पिज्जा स्क्वेर्स

बड़ों के लिए:

काठी रोल प्लेटर

हक्का नूडल्स कप्स

बटर चिकन करी

पनीर टिक्का मसाला

हर डिश में देसी फ्लेवर के साथ मॉडर्न प्रेजेंटेशन का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

मिनी डोसा लाइव स्टेशन: बच्चों की खास पसंद

पार्टी का सबसे आकर्षक हिस्सा था मिनी डोसा लाइव स्टेशन। बच्चों के लिए तीन बेस विकल्प थे:

प्लेन मिनी डोसा (वीगन, ग्लूटन-फ्री, नट-फ्री)

चीज डोसा

माइल्ड पोटैटो डोसा

इसके टॉपिंग्स में थे: शेडेड चीज, मैंगो केचप, स्वीट कॉर्न, कोकोनट या मिंट चटनी, पनीर भुर्जी और क्रिस्पी सेव।

 ड्रिंक्स और डेजर्ट: देसी ट्विस्ट के साथ

मेहमानों ने मैंगो लस्सी स्मूदीज़ और स्ट्रॉबेरी शेक्स का आनंद लिया। मिठाई में शामिल थे:

गुलाब जामुन चीज़केक बाइट्स

रबड़ी ड्रिज़ल के साथ ब्राउनी बाइट्स

कलरफुल केक पॉप्स

इन डेज़र्ट्स ने पार्टी में मिठास का जादू और बढ़ा दिया।

 

प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी यह दिखाती है कि वे भारतीय परंपराओं से जुड़े रहते हुए ग्लोबल टच भी बखूबी देती हैं। उनका यह फेस्टिव लंच स्वाद, संस्कृति और आधुनिकता का शानदार मेल बनकर न्यूयॉर्क में दीवाली की खुशियाँ बिखेर गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.