Propose Day Gift Ideas:रिंग-गुलाब छोड़िए, इन गिफ्ट्स से पक्का मिलेगा Yes
Propose Day Gift Ideas:वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार का इज़हार करने के लिए सबसे खास माना जाता है। इस मौके पर लोग अपने क्रश या पार्टनर को अनोखे अंदाज़ में प्रपोज करते हैं। कोई रिंग के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देता है, तो कोई गुलाब देकर अपने दिल की बात कहता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रपोजल वाकई यादगार बने, तो सिर्फ रिंग या गुलाब काफी नहीं है।

अगर आप इस प्रपोज डे अपने खास इंसान को प्रपोज करने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये गिफ्ट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। खास बात ये है कि ये सभी गिफ्ट्स बजट में भी मिल जाते हैं।
रिंग के साथ टेडी बियर
शादी के लिए प्रपोज करने जा रहे हैं तो रिंग के साथ एक प्यारा सा टेडी बियर ज़रूर दें। टेडी बियर लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं और वे इन्हें अपने पास संभालकर रखती हैं। यह गिफ्ट उन्हें हर वक्त आपकी याद दिलाता रहेगा। टेडी बियर हर बजट में आसानी से मिल जाता है।

कस्टमाइज पेंडेंट सेट
अगर आप अपने क्रश को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो कस्टमाइज पेंडेंट सेट एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आप उनका नाम या फोटो डलवा सकते हैं। आजकल यह गिफ्ट काफी ट्रेंड में है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है।

वॉच भी है शानदार विकल्प
प्रपोज डे पर पार्टनर को घड़ी पहनाकर अपने जज़्बात ज़ाहिर करना भी एक खास तरीका हो सकता है। यह गिफ्ट स्टाइलिश होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी है। इसके साथ घुटनों पर बैठकर गुलाब दें, तो जवाब ‘हां’ होने की पूरी उम्मीद है।

कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स
लड़कियों को कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स बेहद पसंद आते हैं। इसमें आप उनकी पसंद की चीजें जैसे ईयररिंग्स, स्क्रंची, क्यूट वॉटर बोतल, ड्रेस और चॉकलेट्स शामिल कर सकते हैं। यह गिफ्ट यह भी दिखाता है कि आप उनकी पसंद को कितनी अच्छी तरह समझते हैं।

स्किनकेयर किट से करें इंप्रेस
ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लड़कियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं होते। ऐसे में स्किनकेयर किट या मेकअप प्रोडक्ट्स गिफ्ट करना एक स्मार्ट और असरदार ऑप्शन हो सकता है। यह बजट में भी आता है और इंप्रेशन भी शानदार छोड़ता है।



No Previous Comments found.