PM आवास के बाहर कांग्रेस का हंगामा, राहुल-प्रियंका धरने पर बैठे
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कांग्रेस ने युवा छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नेताओं का कहना है कि सरकार छात्रों के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रही है और संसद में इस पर चर्चा से बच रही है।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए। वहीं, नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे छात्रों के खिलाफ हुई कथित कार्रवाई का जवाब मांगने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सरकार न तो जवाबदेही ले रही है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की।
वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ सख्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
No Previous Comments found.