रक्षाबन्धन के पवित्र पर्व पर जिला कारागार प्रयागराज की समुचित सुरक्षा व्यवस्था
प्रयागराज : रक्षाबन्धन के पवित्र पर्व पर जिला कारागार प्रयागराज की समुचित सुरक्षा व्यवस्था / मुलाकात व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए कारागार में निरूद्ध बंदी भाईयों / बहनों से उनकी बहनों/भाईयों से नियमानुसार मुलाकात करायी गयी। इस अवसर पर कारागार में निरूद्ध बंदी भाईयों / बहनों से सात शिफ्टों में लगभग 1045 बहनें / भाई एवं उनके साथ 390 बच्चे मुलाकात एवं रक्षा सूत्र बाँधने हेतु कारागार पर आये। कारागार प्रशासन की ओर से हल्दी, रोली व मिठाईयाँ आदि की व्यवस्था करायी गयी। रक्षाबन्धन का पर्व निरूद्ध बंदी भाईयों एवं उनकी बहनों द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवीन जिला कारागार प्रयागराज पर रक्षाबन्धन का पवित्र पर्व मनाये जाने हेतु कारागार में निरूद्ध बंदी भाईयों/बहनों से उनके बहनों/भाईयों से मुलाकात वरिष्ठ जेल अधीक्षका अमिता दुबे के कुशल नेतृत्व में जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह व जेलर आलोक कुमार, उप जेलर सौरभ सिंह यादव, उप जेलर सिमरन सोनी, उप जेलर विजय प्रसाद, उप जेलर अमर सिंह, उप जेलर सुशीला देवी, उप जेलर सुलेखापाल एवं कारागार के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
रिपोर्टर : जबीर

No Previous Comments found.