चंद्रग्रहण के कारण बंद हुए बागेश्वर बालाजी के कपाट बंद

प्रयागराज : चंद्रग्रहण के कारण बंद हुए बागेश्वर बालाजी के कपाट बंद, कल महाभिषेक के बाद होंगे पुनः दर्शन
बागेश्वर धाम में आज दोपहर 12 बजे आरती संपन्न होने के बाद बालाजी भगवान के कपाट बंद कर दिए गए। आज पूरे देश में लगने वाले चंद्रग्रहण के चलते सूतक प्रारंभ होने से पहले ही यह व्यवस्था की गई।
पुजारी जी ने जानकारी दी कि अब भक्तों के दर्शन कल, 8 सितंबर को ही संभव होंगे। प्रातःकाल पंचोपचार और सोपचार पूजन के बाद बालाजी भगवान का गंगाजल से शुद्धिकरण कर महाभिषेक किया जाएगा। इस महाभिषेक में गोदुग्ध, गौघृत, गौदही, पंचामृत और गंगाजल से विशेष अभिषेक होगा। इसके उपरांत कपाट पुनः भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे और दर्शन का क्रम सामान्य रूप से प्रारंभ हो जाएगा।
रिपोर्टर : डी के मिश्रा
No Previous Comments found.