वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी महरा द्वारा 5.0 मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण का सफल आयोजन किया गया

प्रयागराज : वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी महरा द्वारा नारी सशक्तिकरण का आयोजन अरैल के स्कूल में किया गया इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन साइबर क्राइम एवं महिला जागरूकता बालिका जागरूकता अभियान के लिए रखा गया जिसमें नैनी थाना की महिला पुलिस टीम ने आकर महिलाओं को जागरूक किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला पुलिस की टीम रही कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जमुना पार सविता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में महिलाओं का अभिवादन किया एवं एवं कहा महिला सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ महिलाओं की मदद करना ही नहीं है इसका मतलब है सबके लिए बेहतर जगह बनाना क्योंकि एक सशक्त महिला ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी के द्वारा पुलिस विभाग के महिला उप निरीक्षक ज्योति सचान एवं उनकी टीम ने को बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महिला उप निरीक्षकं नेहा चौधरी ने बालिकाओं को एवं महिलाओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वह अपनी सुरक्षा के लिए 112 नंबर डायल कर सकते हैं और मदद ले सकते हैं इसके अलावा और कई नंबर्स बालिकाओं को दिए गए ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या से जूझना ना पड़े और वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य पूर्णिमा चौबे के द्वारा स्कूल के बच्चों को कई कार्यक्रम तैयार कराए गए जिसमें रंग बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया और स्कूल के बच्चों को विभाग के द्वारा सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए एवं पत्रकारिता के जरिए लोगों को जागरूकता प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने शब्दों में बबीता शर्मा ने कहा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार प्रयासरत है पर उसके लिए सभी बालिकाओं को और महिलाओं को भी आगे आना होगा एवं प्रशासन का सहयोग करना होगा
कार्यक्रम का समापन वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी महरा जी के द्वारा किया गया सरिता देवी ने कहा आप सब अपने आप में एक शक्ति है और आप अपनी शक्ति को पहचानिए और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक-एक व्यक्ति ले ले तो शायद आने वाले समय में हर तरह के क्राइम को रोका जा सकता है। पुलिस विभाग से आए उप निरीक्षक राजेश बाजपेई महिला उप निरीक्षक गरिमा महिला उप निरीक्षक नेहा चौधरी हेड कांस्टेबल रानी कश्यप का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन किया पार्षद सरिता देवी ने कहा किसी भी महिला को किसी भी तरह की समस्या हो तो वह आकर हमसे मिलकर अपनी समस्या कह सकता है और हम उस समस्या का निराकरण भी स्वयं करेंगे और हर तरह से उसकी मदद के लिए आगे आएंगे।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा
No Previous Comments found.