मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा पूजन संग माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा लिया

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन प्रयागराज आए, वह करीब तीन घंटे शहर में रहें। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए,मुख्यमंत्री 10:25 बजे विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के रामबाग स्थित आवास के निकट हनुमान मंदिर पहुंचें यहां के कार्यक्रम के बाद संगम नोज पहुंचकर गंगा पूजन में शामिल हुए।इसके बाद मुख्यमंत्री ने माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां से मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार पहुंचें जहां माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक किया। दोपहर परेड ग्राउंड हेलिपैड से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचें और फिर उदयपुर, राजस्थान के लिए प्रस्थान किया।

रिपोर्टर : जाबिर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.