बलुआ घाट बारादरी यमुना तट पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा विश्व विख्यात भारत रत्न
प्रयागराज : बलुआ घाट बारादरी यमुना तट पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा विश्व विख्यात भारत रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता, दलित, शोषित एवं वंचित समाज के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुन्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्ण गोपाल कृष्णा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में समिति के अध्यक्ष मो. हन्जला एवं सद्दाम हुसैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मो. हन्जला ने कहा कि “डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्रदान किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रतीक है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को केवल याद ही न करें, बल्कि अपने जीवन में उतारें और समाज में व्याप्त भेदभाव, अन्याय और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।”
उन्होंने आगे कहा कि इलाहाबाद जन कल्याण समिति डॉ. अम्बेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं न्याय के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से इलाहाबाद जन कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद नासिर, इलाहाबाद जन कल्याण समिति के सचिव परशुराम चौहान, सैयद अब्बास, मौअज्जम अंसारी, मुस्तकीम आदि उपस्थिति रहे।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.