श्रीमती स्वर्गीय कुमकुम जी के निधन के बाद शोक
प्रयागराज : के वरिष्ठ पत्रकार राजूल शर्मा साइबर जनरलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सासू मां एवं भाजपा नेता कल्पना शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रमुख महानगर प्रयागराज की माता श्रीमती स्वर्गीय कुमकुम जी के निधन के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कटरा प्रयागराज पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने परिजनों के बीच बैठकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दौरान पत्रकार जगत से जुड़े कई लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी का हिस्सा है। किसी भी जनप्रतिनिधि का इस तरह शोकग्रस्त परिवार तक पहुंचना संवेदनशील राजनीति की पहचान माना जाता है। वहीं, इस घटना ने यह भी दिखाया कि पत्रकार और राजनीतिक समाज के बीच व्यक्तिगत रिश्ते भी गहरे स्तर पर जुड़े होते हैं।
रिपोर्टर : सलमान


No Previous Comments found.