मेजा क्षेत्र की मटिही बकचुंदा ग्राम सभा में पटेल परिवार की 16 वर्षीय पुत्री के असामयिक निधन
प्रयागराज : मेजा क्षेत्र की मटिही बकचुंदा ग्राम सभा में पटेल परिवार की 16 वर्षीय पुत्री के असामयिक निधन की अत्यंत दुखद घटना पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में परिवार को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को शीघ्र न्याय के दायरे में लाया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम सभा के अन्य पारिवारिकजनों एवं ग्रामीणों से भी मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.