मेजा ऊर्जा निगम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ

प्रयागराज : मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड, मेजा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी. एस. राव ने किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी. एस. राव ने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने विभागों में सभी कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि हर निर्णय निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ लिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सतर्कता) श्री एन. के. अंसारी ने CEO महोदय तथा सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व के बारे में बताया और सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस सप्ताह आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इसके अलावा, कर्मचारियों, उनके जीवनसाथियों, अपराजिता महिला समाज के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के लिए नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी।
कर्मचारियों को कार्य से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए वित्तीय मामलों में सहमति, श्रम कानूनों और अनुबंध संबंधी विवादों के समाधान जैसे विषयों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएँगे।
इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन में बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में श्री ए. के. सामल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); श्री शरद सिंह, महाप्रबंधक (परियोजना); श्री समीर शर्मा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन); श्री नीरज कुमार, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामाग्री),); श्री विवेक चंद्र, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन); श्री अंग्शु बरुआ, मुख्य वित्तीय अधिकारी; श्री ए. के. चौधरी, (मुख्य चिकित्सा अधिकारी); सभी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
MUNPL, मेजा इस आयोजन के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के संदेश को अपने कार्यों में अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर : बुद्धसेन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.