डा स्वतंत्र मिश्रा को भाजपा महिला मोर्चा प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष की सौंपी गई कमान, जताया आभार
प्रयागराज : जिला सहकारी बैंक की पूर्व निदेशिका एवं दुर्गावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की प्रबंधक डा श्रीमती स्वतंत्र मिश्रा को भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीमती मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन से जुड़े लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और बधाई देते हुए कहा कि संगठन में नए चेहरे के रूप में डा स्वतंत्र मिश्रा को शामिल किए जाने तथा नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह हाई है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का नवनियुक्त पदाधिकारी श्रीमती मिश्रा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान देंगी। वहीं भाजपा महिला मोर्चा में पार्टी व संगठन द्वारा प्रयागराज जनपद का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डा स्वतंत्र मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, और कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना, नई सोच और ऊर्जा के साथ पार्टी तथा संगठन को मजबूती प्रदान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। फिलहाल संगठन द्वारा डा स्वतंत्र मिश्रा को महिला मोर्चा में जगह दिए जाने पर भाजपाइयों में जहां भारी उत्साह है वहीं उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्टर : बुद्धसेन

No Previous Comments found.