नगर निगम दफ्तर के अंदर हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल!

प्रयागराज : के झूंसी स्थित नगर निगम कार्यालय के अंदर कर्मचारी के साथ मारपीट का कथित वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दफ्तर के अंदर ही एक कर्मचारी के साथ हाथापाई हो रही है। सरकारी दफ्तर के अंदर हुई इस घटना के बाद अब कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर ने झूंसी थाने में शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। वीडियो कितना सही है और मारपीट की असली वजह क्या थी, ये तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.