पुलवामा हमले के साल, पीएम मोदी ने ऐसे किया शहीदों को याद

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर देश ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को याद करते हुए उन्हें “बहादुर हीरो” बताया और कहा कि उनका बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन | Pulwama attack  anniversary: ​​PM Modi pays tribute to the martyrs

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में हुए उस कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हमारे वीर जवानों को वे दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदा उनका ऋणी रहेगा।

पुलवामा हमले के साल, पीएम मोदी ने ऐसे किया शहीदों को याद | Pulwama attack  tributes pm modi rahul gandhi martyrs

वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी हमले की सातवीं वर्षगांठ पर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का त्याग हमेशा देशवासियों को एक मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Pm Modi Pays Tribute To Pulwama Soldiers,आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को  कभी नहीं भूलेंगी... पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि - pm  modi pays tribute to ...

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भारतीय इतिहास के सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक हुआ था, जिसमें कई वीर जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.