महाराष्ट्र में निवेश का हब: माइक्रोसॉफ्ट का रिकॉर्डतोड़ निवेश

पुणे - माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में AI और क्लाउड तकनीक के विस्तार के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक निवेश का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में किया जाएगा, जिससे राज्य की टेक्नोलॉजी और रोजगार क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। माइक्रोसॉफ्ट और महाराष्ट्र सरकार के बीच सहयोग अब केवल क्लाउड सेवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि AI आधारित सरकारी परियोजनाओं तक भी विस्तृत हो गया है। इसी कड़ी में MahaCrimeOS AI नामक एक अत्याधुनिक AI-आधारित साइबर क्राइम जांच प्रणाली लॉन्च की गई है। यह प्रणाली फिलहाल नागपुर के कुछ पुलिस थानों में लागू की गई है और आगे चलकर इसे पूरे राज्य में विस्तार देने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की। इस साझेदारी से राज्य में करीब 15 लाख रोजगार सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है!

रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.