सगे भाई को ही कानून के कठघरे में खड़ा किया चेक बाउंस मामले में सजा: 10 लाख रुपये मुआवज़ा

बारामती पुणे : रिश्तों से बड़ा कानून होता है यह बात एक बार फिर बारामती न्यायालय ने साबित की है। आर्थिक लेन-देन से जुड़े चेक बाउंस मामले में अदालत ने सगे भाई को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सश्रम कैद और शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश सुनाया है। यह मामला बारामती तालुका के शेरेवाड़ी गांव से जुड़ा है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों सगे भाई हैं और वे एक ही व्यवसाय में साझेदार थे। व्यवसाय के लेन-देन के दौरान आरोपी द्वारा दिया गया धनादेश (चेक) बैंक में प्रस्तुत करने पर पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया, जिससे शिकायतकर्ता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। न्याय पाने के लिए शिकायतकर्ता ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के दौरान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बारामती ने सभी सबूतों, दस्तावेज़ों और दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें ध्यानपूर्वक सुनीं। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरोपी द्वारा दिया गया चेक कानूनी देयता के भुगतान हेतु था और उसके बाउंस होने से धारा 138 के अंतर्गत अपराध सिद्ध होता है। इसके आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता  Adv.. एस. बी. शिंदे (बारामती) ने प्रभावी पैरवी की, जबकि उन्हें अधिवक्ता Adv. रेवनाथ सोनवणे का सहयोग प्राप्त हुआ।

 रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काळे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.