तांदळी गांव के बेटे अजय कळसकर बने मुंबई पुलिस के PSI, गांव में खुशी की लहर
शिरूर : तांदळी गांव के सुपुत्र और गांव का गौरव अजय बालासाहेब कळसकर का Mumbai Police में पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) के पद पर चयन होने से पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अजय कळसकर ने पुलिस प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता को गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।
ग्रामस्थों और मित्रपरिवार ने अजय कळसकर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे सदैव सुरक्षित रहें, न्याय के लिए दृढ़ता से खड़े रहें और पूरी निष्ठा व साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
अजय कळसकर की इस उपलब्धि पर समस्त तांदळी ग्रामस्थों की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगे की सफल यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गई हैं।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काळे.

No Previous Comments found.