कै. सौ. संगीता (काकी) लक्ष्मण सोनवणे का प्रथम पुण्यस्मरण श्रद्धा से संपन्न
शिरूर : शिरूर तालुका के तांदळी गांव में स्वर्गीय कै. सौ. संगीता (काकी) लक्ष्मण सोनवणे के प्रथम पुण्यस्मरण का कार्यक्रम बुधवार, 7 जनवरी 2026 को भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रातः 10 से 12 बजे तक धार्मिक विधि एवं करणीय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ह.भ.प. गणेश महाराज सुबे (ताकळी लोणार) ने प्रवचन के माध्यम से जीवन, संस्कार और मानव मूल्यों पर प्रकाश डाला। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
पुण्यस्मरण कार्यक्रम में सोनवणे परिवार के सभी सदस्य, नातेवाईक, ग्रामवासी तथा मित्रपरिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय संगीता सोनवणे के सादगीपूर्ण जीवन, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन शांत, अनुशासित एवं संस्कारित वातावरण में किया गया। अंत में सोनवणे परिवार की ओर से उपस्थित सभी मान्यवरों का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काळे

No Previous Comments found.