राहू बेट में शोकसभा,विधायक एड राहुल दादा कुल भी रहे उपस्थित

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं पुणे जिले के पालकमंत्री स्व.अजितदादा पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन से संपूर्ण महाराष्ट्र शोक में डूब गया है। यह घटना राज्य के लिए अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली है। इसी कड़ी में राहू बेट परिसर के समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में नागरिक,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोकसभा में विधायक एड. राहुल दादा कुल भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि,“अजित पवार द्वारा पुणे जिले के लिए किए गए विकास कार्यों और उनके कणखर नेतृत्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पुणे जिले के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।” वक्ताओं ने स्व.अजितदादा पवार के प्रशासन पर मजबूत पकड़,जनसामान्य के मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा पश्चिम महाराष्ट्र के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा पवार परिवार एवं समस्त कार्यकर्ताओं को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

रिपोर्टर : अर्जुन मांडवाले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.