महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री
पुणे : महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई है। इस फैसले से राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सुनेत्रा पवार का सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याण के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे रहकर संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी है। उनके उपमुख्यमंत्री बनने से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह निर्णय न सिर्फ महिला नेतृत्व को बढ़ावा देगा, बल्कि महाराष्ट्र की सत्ता में संतुलन और स्थिरता भी लाएगा। इस घोषणा के बाद राज्यभर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को एक नई पहचान मिलेगी।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.