विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यानी वीआईटी पुणे में तकनीकी नवाचार
पुणे - विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यानी वीआईटी पुणे में आज तकनीकी नवाचार और करियर के अवसरों का संगम देखने को मिला। इन्फिनियन टेक्नोलॉजीज़ द्वारा आयोजित हैकाथॉन और प्लेसमेंट ड्राइव 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ,जिसमें 360 छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम छात्रों को सीधे इंडस्ट्री से जोड़ने और उनकी समस्या-समाधान क्षमताओं को परखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
हैकाथॉन को तीन विशेष तकनीकी ट्रैक्स में आयोजित किया गया —
1. बग हंटर,
2. इंटरएक्टिव रूम असिस्टेंट,
3. बैटरी मॉनिटरिंग सिस्टम।
इन ट्रैक्स के तहत छात्रों ने वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों पर समाधान विकसित किए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें मेंटॉरशिप सेशंस, लाइव हैकाथॉन और प्लेसमेंट इंटरव्यू — तीनों को एक साथ जोड़ा गया। इन्फिनियन टेक्नोलॉजीज़ का फोकस सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, एम्बेडेड सिस्टम्स और स्मार्ट सॉल्यूशंस के लिए भविष्य के इंजीनियर्स को तैयार करना रहा।कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने छात्रों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया और उन्हें कॉर्पोरेट अपेक्षाओं से अवगत कराया।वीआईटी पुणे प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देते हैं और उनकी रोज़गार क्षमता को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया और चयनित छात्रों के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू की गई। यह आयोजन शिक्षा और उद्योग के बीच बढ़ते सहयोग और भारत के तकनीकी भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संवादाता - यश सोलंकी

No Previous Comments found.