जिला परिषद गट क्रमांक 37: किरण साकोरे की बड़ी जीत

पुणे : पुणे जिला परिषद और जिले की 13 पंचायत समितियों के चुनावों में इस वर्ष रिकॉर्ड 68.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से शुरू हुई मतगणना में हवेली तालुका का राजनीतिक चित्र स्पष्ट हो गया है। भाजपा ने लोणीकंद–पेरणे क्षेत्र में तिहरा विजय हासिल करते हुए अपना दबदबा साबित किया है। इन नतीजों से स्थानीय राजनीति में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है।

जिला परिषद गट क्रमांक 37: किरण साकोरे की बड़ी जीत

हवेली तालुका के पेरणे–लोणीकंद गट क्रमांक 37 से भाजपा उम्मीदवार किरण साकोरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3051 मतों से जीत दर्ज की।

किरण साकोरे: 15,234 वोट प्रदीप वसंत कंद: 12,183 वोट साकोरे की जीत से इस गट में भाजपा की संगठनात्मक ताकत एक बार फिर साबित हुई है। पंचायत समिति लोणीकंद गण क्रमांक 73: मोनिका कंद की बढ़त लोणीकंद गण में मोनिका कंद ने अपने प्रतिद्वंदी लोचन शिवले पर 4,486 मतों की मजबूत बढ़त लेते हुए विजय प्राप्त की। मोनिका कंद: 8,722 वोट लोचन शिवले: 4,236 वोट यह परिणाम स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। पेरणे गण क्रमांक 74: राणी वाळके की रोमांचक जीत पेरणे गण में अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। राणी वाळके ने मात्र 292 मतों से जीत हासिल करते हुए प्रतिद्वंदी संगीता वाळके को पीछे छोड़ा।

राणी वाळके: 7,267 वोट संगीता वाळके: 6,975 वोट लोणीकंद–पेरणे गट और गणों में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत से हवेली तालुका में पार्टी का मजबूत नेटवर्क और मतदाताओं का बढ़ता विश्वास साफ नजर आता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आने वाले समय में स्थानीय राजनीति पर इन नतीजों का गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.