शुगर फैक्ट्रियों पर शासन की सख्ती
पुणे - डिजिटल वजनकाटों को राज्य सरकार के ‘सर्वर’ से जोड़ा जाएगा राज्य में शुगर फैक्ट्रियों में गन्ने के वजन में गड़बड़ी और किसानों के शोषण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सभी शुगर फैक्ट्रियों के डिजिटल वजनकाटों को राज्य सरकार के केंद्रीय ‘सर्वर’ से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। सहकार आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अब वजन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन और डिजिटल प्रणाली अनिवार्य की जा रही है। जिन शुगर फैक्ट्रियों में अभी डिजिटल वजनकाटा नहीं है,उन्हें नियमानुसार व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी। वजन में हेराफेरी पाए जाने पर शासन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों की सहमति से उनके गन्ने के वजन में की जाने वाली कपात (कटौती) पर पूरी तरह रोक लगेगी। शुगर फैक्ट्री से जुड़े कुछ ठेकेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रणाली से किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर रोक लगेगी और गन्ना आपूर्ति में पारदर्शिता आएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राज्य में शुगर उद्योग में अनुशासन लाने के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है। डिजिटल और ऑनलाइन निगरानी से वजन प्रक्रिया पर सीधा नियंत्रण रहेगा और किसानों को उनका उचित हक मिलेगा।
संवाददाता - संजय सुभाष चव्हाण

No Previous Comments found.