पुणे में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
हवेली : हवेली तालुका स्थित फुरसुंगी पुलिस ने पुणे शहर में अवैध देशी पिस्तौल सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कार्रवाई की शुरुआत एक आरोपी की गिरफ्तारी से हुई, जिसके पास बिना लाइसेंस की पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
जांच के दौरान इस गिरोह की सप्लाई चेन मध्य प्रदेश तक पहुंची, जहां से हथियारों का निर्माण कर नेटवर्क के जरिए पुणे तक पहुंचाया जा रहा था। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य सप्लायर भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी पहले से ही येरवडा जेल में बंद थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य आपराधिक मामलों से इसके संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।
संवादाता : यश सोलंकी


No Previous Comments found.