पुणे मार्केट यार्ड के व्यापारियों की 25 फरवरी को एकदिवसीय हड़ताल, समस्याओं को लेकर विरोध|
हवेली : पुणे के मार्केट यार्ड के गुड़ और खाद्यान्न विभाग के व्यापारी 25 फरवरी 2026 को एक दिन की प्रतीकात्मक हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित करने वाली लंबित समस्याओं के विरोध में की जा रही है। पूना मर्चेंट्स चेंबर ने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाएं, ट्रैफिक जाम और खराब स्वच्छता व्यवस्था जैसी समस्याओं पर बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया ने कहा कि लगातार हो रही चोरी के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही सुरक्षा ठेकेदार के माध्यम से मुआवजे का आश्वासन अब तक लंबित है। यह निर्णय 12 फरवरी को सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
रिपोर्टर : यश सोलंकी


No Previous Comments found.