लोणी कालभोर में रेलवे हादसा: कवडीपाठ के पास महिला की मौके पर मौत

हवेली : महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोणी कालभोर क्षेत्र में एक दुखद रेलवे हादसा सामने आया है। कवडीपाठ इलाके में रेलवे की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गौरी अशोक चव्हाण के रूप में हुई है। यह घटना आज, 19 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर : यश सोलंकी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.