राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की SQAAF पहल

राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की SQAAF पहल में पुणे जिला परिषद की 28 विद्यालयों को A+ श्रेणी, जिले का गौरव बढ़ा


महाराष्ट्र/ पुरंदर (पुणे)- राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा संचालित स्कूल गुणवत्ता मूल्यांकन और आश्वासन आराखड़ा (एसक्यूएएएफ) के अंतर्गत पुणे जिला परिषद की कुल 28 प्राथमिक विद्यालयों ने संपूर्ण राज्य में A+ श्रेणी प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। यह उपलब्धि जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
इस सफलता के पीछे मुख्याध्यापकों, शिक्षक वर्ग, शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भविष्य की सबसे बड़ी निवेश मानते हुए सभी संबंधित घटकों ने विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मत है कि पुणे जिले की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी तथा गुणवत्ता संवर्धन के प्रयासों को नई दिशा देगी।
एसक्यूएएएफ के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक सुविधाएँ, विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत अधोसंरचना, स्वच्छता व्यवस्था, डिजिटल साधन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, सहशैक्षणिक गतिविधियाँ तथा कुशल मानव संसाधन जैसे विविध मानकों के आधार पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुणे जिला परिषद की 28 विद्यालयों ने A+ श्रेणी प्राप्त की है।
सभी स्तरों से इन विद्यालयों का अभिनंदन किया जा रहा है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल पुणे जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करती है, बल्कि राज्य में उत्कृष्ट शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

पुणे पुरंदर से संवादाता प्रा. संतोष जगताप की रिपोर्ट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.