कचरा डंपर की टक्कर से महिला आर्किटेक्ट की मौत, चालक गिरफ्तार
पुणे - कात्रज डेयरी चौक इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला आर्किटेक्ट की जान चली गई। मृतका की पहचान परिमा हेमंत प्रधान के रूप में हुई है,जो कोंढवा के तिलेकर नगर की निवासी थीं। जानकारी के अनुसार,यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ जब परिमा अपनी मोपेड से स्वारगेट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान राजीव गांधी उद्यान चौक सिग्नल के पास एक नगर निगम के कचरा डंपर ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार,आरोपी चालक की पहचान संजय प्रभाकर जाधव (28) के रूप में हुई है,जो देवाची उरली का निवासी है और हादसे के समय नगर निगम का कचरा डंपर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
संवादाता - यश सोलंकी


No Previous Comments found.