विधानसभा बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से की मुलाकात
पुणे : महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन शुरू होने से पहले हुई इस मुलाकात को औपचारिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आने वाले सत्र के सुचारू संचालन और सकारात्मक चर्चा की कामना की। वहीं, अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से चलाने का विश्वास जताया। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें इस अधिवेशन में होने वाली चर्चाओं और फैसलों पर टिकी हैं।
रिपोर्टर : यश सोलंकी


No Previous Comments found.