पुणे के स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,कंप्यूटर लैब में बुलाकर की अश्लील हरकत
पुणे - एक स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, उसी शिक्षक पर कक्षा आठ की छह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने छात्राओं को कंप्यूटर लैब में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल परिसर और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश और डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से जवाब मांगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से भी शिकायत किए जाने की बात सामने आ रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
संवादाता - यश सोलंकी


No Previous Comments found.