कोथरुड कॉलेज के बाहर 12वीं के छात्र पर दरांती से हमला, तीन नाबालिग हिरासत में
पुणे : कोथरुड में मंगलवार दोपहर एक कॉलेज के बाहर 12वीं की परीक्षा देकर निकले 18 वर्षीय छात्र पर कथित रूप से दरांती से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल छात्र और आरोपी पहले वारजे इलाके के एक स्कूल में साथ पढ़ते थे। जब वे 10वीं कक्षा में थे,तब उनके बीच विवाद हुआ था। मंगलवार दोपहर को आरोपियों ने कथित तौर पर कोथरुड स्थित कॉलेज परिसर के पास छात्र को रोका, उससे गाली-गलौज की और दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र को मामूली चोटें आईं, ऐसा पुलिस उपायुक्त (ज़ोन 3) संभाजी कदम ने बताया। घटना की जानकारी मिलते ही कोथरुड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप देशमाने मौके पर पहुंचे। तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और हमले में इस्तेमाल की गई दरांती जब्त कर ली गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
संवादाता - यश सोलंकी


No Previous Comments found.