जागृत श्री संत तुकाराम महाराज व विठ्ठल-रुक्मिणी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण समारोह वाघोली में उत्साहपूर्वक संपन्न
पुणे : वाघोली गांव परिसर में नव निर्मित जागृत श्री संत तुकाराम महाराज तथा विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण समारोह बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में श्री संत तुकाराम महाराज व विठ्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंगलवार (दि. 24) को संत तुकाराम महाराज एवं विठ्ठल-रुक्मिणी की मूर्तियों तथा कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार (दि. 25) को नियमित गणेश पूजन एवं होम-हवन संपन्न हुआ।
गुरुवार (दि. 26) को कलशारोहण एवं गाथा पारायण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मूर्ति स्थापना और कलशारोहण के निमित्त आयोजित सभी कार्यक्रम भक्तिभाव से संपन्न हुए। इस कार्यक्रम का नियोजन श्री संत तुकाराम महाराज अखंड हरिनाम सप्ताह सोहळा समिति, गुरुदत्त मित्र मंडल, समस्त ग्रामस्थ मंडली वाघोली तथा आनंद संप्रदाय के साधक वृंद द्वारा किया गया।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.