बकोरी रोड पर तत्काल पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पुणे : वाघोली के बकोरी रोड क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की पृष्ठभूमि में वहां स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही मांग के तहत सेवा समिति के माध्यम से पुलिस आयुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है।

बकोरी रोड परिसर में वर्तमान में तीन बड़े महाविद्यालय संचालित हैं, जहां लगभग 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही अनुमानित 25 हजार से अधिक नागरिक इस क्षेत्र में निवास करते हैं। प्रतिदिन महाविद्यालयों की छुट्टी के समय कुछ स्थानों पर युवकों के समूहों में विवाद, मारपीट, दोपहिया व चारपहिया वाहनों (बुलेट, थार आदि) की तेज रफ्तार आवाजाही तथा छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन घटनाओं के कारण विद्यार्थियों और नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में जानकारी सेवा समिति की ओर से महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक तथा संबंधित शहर के पुलिस आयुक्त को लिखित निवेदन दिया गया है। ज्ञापन में बकोरी रोड पर स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने, नियमित गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा स्कूल-कॉलेज के समय विशेष पुलिस बंदोबस्त तैनात करने की मांग की गई है।

रिपोर्टर : यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.