एम.डी. जनरल मेडिसिन में राज्य में छठा स्थान — दौंड के डॉ.श्विन देवकर बने चिकित्सा क्षेत्र का गौरव
पुणे - शिरूर महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित एम.डी.जनरल मेडिसिन की स्नातकोत्तर परीक्षा में डॉ. अश्विन श्रीकृष्ण देवकर ने पूरे महाराष्ट्र में छठा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। डॉ.अश्विन देवकर ने अपना एमबीबीएस का शिक्षण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय,सोलापूर से पूर्ण किया,जबकि एम.डी. जनरल मेडिसिन की पढ़ाई यशवंतराव चव्हाण स्मृती रुग्णालय व पदव्युत्तर संस्था,पिंपरी से पूरी की है। अपने विद्यालयीन जीवन के दौरान शे. जो. विद्यालय में अध्ययन करते समय डॉ.अश्विन को अनेक नामवंत शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। इसी दौरान संजय चव्हाण सर ने भी उन्हें पांचवीं से दसवीं कक्षा तक अध्यापन किया। “एक शिक्षक की सच्ची कमाई तब होती है, जब उसका विद्यार्थी उच्च पद पर पहुंचकर समाज में उज्ज्वल कार्य करता है” — यह बात इस सफलता से एक बार फिर सिद्ध हुई है।
इस सफलता के पीछे भीमथडी शिक्षण संस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्था के मानद सचिव आदरणीय प्रेमसुखजी कटारिया तथा चेयरमैन आदरणीय विक्रम कटारिया के दूरदर्शी नेतृत्व में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी तैयार हुए हैं। इसी संस्था में डॉ.अश्विन देवकर के पिता श्रीकृष्ण देवकर सर ने उपप्राचार्य पद पर उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए हाल ही में सेवानिवृत्ति स्वीकार की है। मेहनत,बुद्धिमत्ता और मेरिट के बल पर प्राप्त इस उपलब्धि के कारण दौंड तालुका सहित पूरे क्षेत्र में डॉ.अश्विन देवकर की सराहना हो रही है। एक ईमानदार, सटीक निदान करने वाले और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने वाले चिकित्सक के रूप में उनकी पहचान बन रही है। भविष्य में उनके माध्यम से दौंड तालुका को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवा प्राप्त होगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है। डॉ.अश्विन देवकर की इस शानदार सफलता पर शैक्षणिक, सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से हार्दिक बधाइयाँ दी जा रही हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
संवाददाता : संजय चव्हाण

No Previous Comments found.