मोदीखाना कैंप में देर रात खूनखराबा, गंभीर घायल युवक की अस्पताल में मौत
पुणे - कैंप इलाके के मोदीखाना क्षेत्र में देर रात हुई हिंसक घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने युवक पर हमला कर दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संवादाता - यश सोलंकी

No Previous Comments found.