पुणे में ₹2.34 करोड़ की ठगी का मामला उजागर, निवेश के नाम पर व्यापारी से धोखाधड़ी

पुणे - एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसायी से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर ₹2.34 करोड़ की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश सत्यानारायण काबरा और उसके दो बेटों प्रतीक व रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी हडपसर के त्रिवेणी नगर के निवासी हैं। यह कार्रवाई हांडेवाड़ी रोड निवासी आनंद मदनलाल लाहोटी की शिकायत के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार,आरोपियों ने दिसंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच शिकायतकर्ता को मशीनरी खरीद, प्लांट स्थापना और अन्य संचालन खर्चों के लिए बड़ी रकम निवेश करने के लिए राजी किया। जांच में सामने आया है कि रकम का कुछ हिस्सा व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा,प्रोजेक्ट साइट पर लगाई गई मशीनरी को भी शिकायतकर्ता की अनुमति के बिना बेच दिया गया,जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.