मुंढवा के केशवनगर में हादसा: बंदूक चलने से नाबालिग गंभीर रूप से घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुणे -  मुंढवा के केशवनगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के बीच बंदूक दिखाते समय अचानक गोली चलने से एक नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सक्षम युवराज गायकवाड़ (19), ओम दुर्गा गायकवाड़ (19) दोनों निवासी मुंढवा, और सोनू उर्फ सोन्या मुंडे उर्फ सुमित सुजीत बर्नवाल (21), निवासी मांजरी, हडपसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

संवादाता - यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.