कार किराए पर लेकर बेच दी, 7 लाख की ठगी का मामला दर्ज
पुणे - मांजरी इलाके से धोखाधड़ी (Fraud) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मांजरी बुद्रुक में एक व्यक्ति ने अपनी Maruti Ertiga (MH 11 DN 7341) किराए पर दी थी। आरोपी ने न केवल गाड़ी वापस नहीं की, बल्कि करीब 7 लाख रुपये की यह कार मालिक को बताए बिना बेच दी। इस मामले में मांजरी पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 316 (2) के तहत मामला (FIR) दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक उमेश रोकड़े इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं। पुणेकरों से अपील की गई है कि अपनी कीमती संपत्ति या वाहन किराए पर देने से पहले “बैकग्राउंड वेरिफिकेशन” जरूर करें, वरना भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। क्या आपको लगता है कि इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय जरूर साझा करें।
संवादाता - यश सोलंकी
No Previous Comments found.