पुणे में शातिर चोर गिरफ्तार, 5.40 लाख रुपये का सोना बरामद

पुणे - मार्केटयार्ड और बिबवेवाड़ी इलाके में घरफोड़ियां कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर अपराधी को अपराध शाखा की यूनिट 2 ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया है। अर्जुनसिंह रजपतसिंह दुधानी (उम्र 48) को बेल बाजार क्षेत्र में जाल बिछाकर पकड़ा गया। रामनवमी के बंदोबस्त के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की और आरोपी से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के 45 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। जांच में मार्केटयार्ड और बिबवेवाड़ी पुलिस थानों में दर्ज दो घरफोड़ियों के मामले भी उजागर हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपी पर पहले से ही 25 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में एक आदतन अपराधी के रूप में दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की जांच के लिए मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.