हडपसर में राम नवमी जुलूस के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, तेज डीजे और ट्रैफिक जाम बना वजह

पुणे - हडपसर के ससाने नगर में एक दुखद घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय रंजना रविंद्र जाधव की जान चली गई। बताया जा रहा है कि राम नवमी के जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे संगीत के बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार,अत्यधिक शोर ने उनकी तबीयत और बिगाड़ दी और तेज आवाज के कारण उनकी मदद के लिए की गई पुकार किसी को सुनाई नहीं दी। वहीं, जुलूस के कारण हुए ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हुई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत सीधे तौर पर डीजे के शोर के कारण नहीं हुई। उन्होंने बताया कि महिला की पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिनमें बायपास सर्जरी और नियमित डायलिसिस शामिल थे। साथ ही यह भी सामने आया है कि डीजे के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।

संवादाता - यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.