पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, दो कॉलेज छात्र गंभीर रूप से घायल

पुणे : सोलापुर हाईवे पर लोनी कालभोर के पास 27 मार्च को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कॉलेज छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तेजस सालुंखे और अभय पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार,कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और दुर्घटना के बाद बिना मदद किए मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को कई चोटें आई हैं और उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में तेजस को बेहतर इलाज के लिए पुणे के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 संवादाता - यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.